भोजन एक साथ करने का लाभ

हर परिवार में कभी कभी झगड़ा होता है और झगड़े के बाद परिवार कुछ देर के लिए बिखर सा जाते हैं। अगर परिवार का कोई सदस्य सब कुछ भुलाकर दुश्मनी खत्म करना चाहे तो परिवार का माहौल और परिवार में प्यार फिर से पैदा हो जाता है ।

 शाम को जब सभी लोग भोजन करते हैं तो ज्यादा से ज्यादा कोशिश करनी चाहिए के परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर भोजन करें। परिवार में अच्छा वातावरण बनाने का और परिवार मैं एकता बनाए रखने का सबसे अच्छा माध्यम है कि शाम को सभी लोग एक साथ मिलकर भोजन करें। जिस परिवार में लोग एक साथ मिलकर भोजन करते हैं उस परिवार में हमेशा सुख और शांति बनी रहती है और वह परिवार लोगों के लिए एक उदाहरण बन जाता है। 

जब आप सारे दुख बुलाकर अपने परिवार के साथ मिलकर भोजन करते हैं तो आप बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि आप कोई भी व्यर्थ किया है बात करें आप की कोशिश ज्यादा से ज्यादा यही रहेगी कि हम सभी एक साथ भोजन कर रहे है, इसलिए हम इस खूबसूरत वातावरण को ना बिगड़े। जिस दिन आपके परिवार में लड़ाई हो उस दिन शाम के लिए अगर परिवार का कोई भी एक व्यक्ति या महिला भोजन करने के लिए कोई स्वादिष्ट पकवान बनाती है तो इसका लाभ आपको यह मिलेगा कि जब आप वह भगवान शाम को सब के साथ मिलकर खाएंगे और सभी के सामने वह खुशबूदार पकवान परोसेंगे, तो उस खुशबूदार पकवान को खाकर सभी के चेहरे तनाव मुक्त हो जाएंगे। पर याद रखिए कि आप के पकवान में इतनी मिठास होनी चाहिए या इतना स्वाद होना चाहिए कि उस पकवान या मिठाई को खाकर आप अपने दुख को भूल जाएं।
यह स्वाभाविक है कि जब भी कोई व्यक्ति अपनी मनपसंद चीज खाता है या देखता है तो वह उतने समय के लिए वो सारी बातें भूल जाता है , जिसके कारण उसे बहुत दुख पहुंचा।

याद रखिए, जो परिवार एक साथ भोजन करता है और एक साथ रहता है प्यार के साथ तो उस परिवार को भगवान भी अपना समझते हैं और दूसरे लोग भी आपके जैसा बनने की कोशिश करते हैं। इसलिए चाहे जो भी हो जाए हमेशा अपने परिवार के साथ मिलकर ही भोजन करिए । जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना लीजिए
--------------------------------------------------------------
( SUBSCRIBE US ) ( HERBAL TEA )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jhap Taal Kayda

Teen Taal Rela | तीन ताल रेला