पारिभाषिक शब्दों की व्याख्या ( तबला )

ताल - भारतीय सङ्गीत में ताल का स्थान अत्यन्त महत्वपूर्ण माना गया है । पाश्चात्य सङ्गीत में ताल का यह रूप देखने में नहीं आता । सङ्गीत में समय नापन के साधन को ताल कहते हैं , जो विभिन्न मात्राओं द्वारा बनाया जाता है , जैसे तीनताल में १६ मात्रे , झपताल में १० मात्रे या दादरा में ६ मात्रे .

बोल - यह तबले या पखावज का अत्यन्त व्यापक शब्द है । इसके अन्तर्गत वे सभी शब्द - समूह या वर्ण - समूह आते हैं , जो तबले के वर्गों से बने हुये होते . हैं । अतः इसके अन्तर्गत गत , कायदा , टुकड़ा , परन , रेला आदि सभी कुछ आ जाता है । यही कारण है कि हम बोल के उदाहरण में किसी विशेष प्रकार की रचना को नहीं रख सकते । 

ठेका - तबले या पखावज पर बजाने के लिये विभिन्न तालों की रचना की गई है । प्रत्येक ताल के वजन के अनुकूल जो विभिन्न बोलों या वर्गों की सहायता से रचना होती है , उसके शुद्ध रूप को ठेका कहते हैं । अतः किसी भी ताल की मात्राओं को तबले के वर्गों की सहायता से वाद्य पर बजाने योग्य बोल समूह को ही ठेका कहते हैं । इसका प्रयोग वादन में सर्वप्रथम किया जाता है । उदाहरण के लिये १० मात्रे की झपताल का ठेका देखिये- धी ना | धी धी ना | ती ना | धी धी ना | 

 आवर्तन - किसी भी ताल के प्रथम मात्रा से अन्तिम मात्रे तक के क्षेत्र को आवर्तन या आवृत्ति कहते हैं । प्रत्येक ताल की मात्राओं की संख्या भिन्न - भिन्न  होती है । 
इसलिये प्रत्येक ताल के आवर्तन की मात्रायें भी भिन्न - भिन्न होती हैं । जैसे तीनताल की आवर्तन १६ मात्राओं की , झपताल की १० मात्राओं की , एकताल की १२ मात्राओं को आदि - आदि ।

प्रकार ( किस्म ) - यह पहले बताया जा चुका है कि किसी ताल के शुद्ध बोलों को ही ठेका कहते हैं । अतः ताल के ताली , खाली , विभाग और उसके स्वरूप को स्थापित रखते हुए ठेके को विभिन्न प्रकार से बजाने या पल्टा करने को प्रकार या किस्म कहते हैं । उदाहरण के लिये दादरा ताल का ठेका धा धी ना | ना ती ना | है , यदि इसे धि धी ना । ति ती ना | कहें तो यह दादरा ताल का एक प्रकार या किस्म हो जायेगा ! 


 कायदा - फारसी के कैद शब्द से कायदा शब्द बना है । अतः जिसमें कैद या कुछ विशेष प्रतिबन्ध या पाबन्दियाँ होती हैं , उसे कायदा कहते हैं । यह तबले का अत्यन्त प्रचलित शब्द है । कायदे से ही विद्यार्थियों को तबले की शिक्षा प्रारम्भ होती है । जैसा कि इसके शाब्दिक अर्थ से ज्ञात होता है , कायदा बजाने से हाथ कायदे से ही जाता है और सोलो तथा सङ्गति करने की योग्यता आ जाती है । कायदे की रचना ताल की ताली , खाली तथा विभागों को ध्यान में रखते हुए की जाती है । अतः हम कायदे में निम्नलिखित विशेषतायें बाला सकते हैं ( १ कायदे केवल तबले की ही तालों में होते हैं और विशेषतः उन तालों सोलो ( स्वतन्त्र वादन ) बजाया जाता है , जैसे तीनताल , झपताल , रूपक आदि । २ ) कायदे की रचना में ताल की ताली , खाली तथा उसका स्वरूप स्पष्ट मालूम होना चाहिये । कायदा प्रायः एक या दो आवर्तनों का होता है । वह दो बराबर के भागों में बँटा हुआ होता है । पहला भाग भरी का सरा भाग खाली का होता है । ३ ) कायदे की रचना ऐसे बोलों से की जाती है , जिनका विस्तार ( पल्टे ) जा सके । तीनताल में एक कायदे का उदाहरण देखिए ।


पल्टा - जैसा कि शब्द से ही ज्ञात होता है , किसी वस्तु को उलटने - पलटने को पल्टा कहते हैं । परन्तु तबले के कायदे में आये हुए बोलों को हो विभिन्न प्रकार से उलट - पलट कर बजाने को पल्टा कहते हैं । इसी को कायदे का विस्तार भी कह सकते हैं । पल्टा करने में ताल के स्वरूप अर्थात् ताली , खाली तथा कायदे के स्वरूप को ध्यान में रखना पड़ता है । कायदे के समान पल्टों में भी पहला भाग भरी का तथा दूसरा भाग खाली का होता है । पल्टे के पहले भाग को बजाने के बाद कायदे की पहली पंक्ति और दूसरे भाग अर्थात खाली वाले भाग के बाद फिर वही पहली पंक्ति दोहराई जाती है , जिसे कायदे का टेक भी कहते हैं । कायदे का पल्टा देखिये-

 रेला - कुछ बोलों का ऐसा समूह , जो तेज लय में या चौगुन या आठ गुन में बजाया जा सके तथा बजाने पर धारा प्रवाह - सा प्रतीत हो , रेला कहलात रेला मुख्यतः दो प्रकार का होता है ( १ ) स्वतन्त्र रेला ( २ ) कायदे से निर्मित रेला

 ( १ ) स्वतन्त्र रेला - इस प्रकार के के रेले की रचना स्वतन्त्र की जाती है । ऐसे रेले पखावज वादन में विशेष रूप से प्रयोग किये जाते हैं। तीनताल में तबले के बोलों का एक उदाहरण देखिये ।

रेला -

( २ ) कायदे से निर्मित रेला - कायदे के पल्टों में से किसी ऐसे पल्टे को चुन लिया जाता है जो तेज लय में आसानी से फेंका जा सके , और बजने पर धारा प्रवाह - सा ज्ञात हो , कायदे से निर्मित रेला कहते हैं । अतः स्पष्ट है कि इस प्रकार के रेलों में वही विशेषतायें होती हैं जो कायदे के पल्टों में होती हैं । जैसे :  





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jhap Taal Kayda

Teen Taal Rela | तीन ताल रेला